पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इंडोर खेल स्पर्धा में कहीं प्राध्यापक तो कहीं छात्र रहे आगे

इंडोर खेल स्पर्धा में कहीं प्राध्यापक तो कहीं छात्र रहे आगे

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
एमडीयूके फैकल्टी क्लब में रविवार को इंडोर खेल प्रतियोगिता आयोजित हुई। जिसमें भौतिकी विभाग के प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों में टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिंटन कैरम बोर्ड सहित कई इंडाेर खेलों में प्राध्यापकों एवं विद्यार्थियों के बीच कड़ी स्पर्धा देखने को मिली। टेबल टेनिस में प्राध्यापिका प्रो. हरजीत कौर ने प्रथम तथा विद्यार्थी सोमबीर ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। शतरंज में विद्यार्थियों का दबदबा रहा और छात्रा सीमा ने प्रथम छात्र रोहित ने दूसरा स्थान हासिल किया। बैडमिंटन में भी विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन किया और छात्र मुहम्मद साहनी ने प्रथम छात्रा ज्योति ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कैरम बोर्ड (एकल) में प्राध्यापकों का दबदबा रहा और प्राध्यापिका प्रो. हरजीत कौर ने प्रथम प्रो. सुनील चौधरी ने दूसरा स्थान हासिल किया। भौतिकी विभागाध्यक्ष प्रो. अश्विनी शर्मा ने सभी विजेताओं को सराहा। उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ-साथ खेलों का भी जीवन में विशेष महत्त्व है। खेलों से शारीरिक एवं मानसिक विकास होता है। इस खेल प्रतियोगिता में विभागाध्यक्ष प्रो. अश्विनी शर्मा, प्राध्यापिका प्रो. हरजीत कौर, प्राध्यापक प्रो. सुनील चौधरी डाॅ. संजय दहिया, प्राध्यापिका डाॅ. गरिमा ढिंगरा सहित विभाग के 40 विद्यार्थियों ने भाग लिया।