- Hindi News
- मैं जेल से जैली बोल रहा हूं, तेरे परिजनों को 24 घंटे में मार दूंगा
मैं जेल से जैली बोल रहा हूं, तेरे परिजनों को 24 घंटे में मार दूंगा
हैलो,मैं सुनारिया जेल से जैली बोल रहा हूं। पहचानता है मुझे। मेरा नाम सुना है ना। तूने मुझे गाली दी, मैं तुझे तेरे परिजनों को अगले 24 घंटे में मरवा दूंगा। इसके लिए मैंने टेंडर ले लिया है। यह किसी फिल्म के डायलॉग नहीं, बल्कि आपराधिक मामलों में वांछित रहे बदमाश जेली बनकर डी पार्क के व्यापारी सुरेंद्र यादव को फोन किया गया है। पीड़ित ने पीजीआई थाने में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई की मांग की है।
शास्त्री नगर निवासी रविंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 20 सितंबर को वह डी पार्क स्थित दुकान में बैठा था। करीब नौ बजकर 20 मिनट पर उसके फोन पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया। दूसरी तरफ से युवक ने कहा कि वह सुनारिया जेल से जेली सिंह बोल रहा है। जब पीड़ित ने उसे पहचानने से मना कर दिया तो फोन करने वाले ने उसे कहा कि उसके लड़के सही ढंग से पहचान करा देंगे। वहीं उसके एक अन्य साथी ने उसे सोमवार तक जान से मारने की धमकी दी। रात करीब 11 बजकर 15 मिनट पर दोबारा फोन आया और कहने लगा कि वह उसकी मां और बहन को भी मार देगा। उसने फोन पर धमकी देते हुए कहा कि उसे तो वह 24 घंटे में मरवा देगा। पीड़ित ने इसकी शिकायत डीआईजी सौरभ सिंह से की। साथ में बातचीत की रिकॉर्डिंग भी सौंपी। डीआईजी ने उचित कार्रवाई का भरोसा देते हुए शिकायत देने के लिए कहा।
मामले की जांच कर रहे हैं : खान
थानाप्रभारी एमआई खान का कहना है कि मामले की शिकायत मिली है। साइबर सेल की मदद से संबंधित मोबाइल की जांच की जा रही है। पुलिस यह जानने का प्रयास कर रही है कि फोन किसने किया था। इसके बाद केस दर्ज कर आरोपी को दबोच जाएगा।
किसीकी शरारत तो नहीं
पुलिसको सौंपी रिकॉर्डिंग में धमकी देने वाले युवक के साथ अन्य युवकों की भी आवाज रही है। जेल परिसर में यूं खुलेआम समूह बनाकर फोन करने की संभावना कम हैं। इस बात से इनकार नहीं किया जा सकता है कि जेली के नाम का फायदा उठाकर कोई अन्य शरारती तत्व व्यापारी को धमका रहा हो। हालांकि यह तो मोबाइल की उस समय लोकेशन आईडी से पता लग जाएगा।