पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सीआईए टू की गिरफ्त में आया हत्यारोपी दीपक

सीआईए टू की गिरफ्त में आया हत्यारोपी दीपक

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। सीआईएटू ने चार माह पहले सोनीपत के गांव कुराड़ में गांव के ही युवक की हत्या के बाद फरार दीपक उर्फ योगेंद्र को काबू कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया जाएगा। साथ में मामले की सूचना सोनीपत पुलिस को दी है, जहां उसकी जून से तलाश थी।

सीआईए-2 के एएसआई राजीव कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली कि एक युवक बलंबा मोड़ पर पिस्तौल के साथ है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसे काबू कर लिया। तलाशी लेने पर युवक के पास से एक देशी कट्टा एक जिंदा कारतूस बरामद हुआ। पुलिस पूछताछ के लिए आरोपी को थाने लेकर आई। जहां आरोपी की पहचान सोनीपत के कुराड़ वासी दीपक उर्फ योगेंद्र के रूप हुई। उसने बताया कि जून माह में वह दोस्तों के साथ शराब पी रहा था, तभी झगड़ा हो गया। बाद में राजेश नाम के युवक की हत्या कर दी। वारदात के बाद से ही फरार चल रहा था।