- Hindi News
- गुड़गांव सेंटर में एलएलएम के लिए मांगे आवेदन
गुड़गांव सेंटर में एलएलएम के लिए मांगे आवेदन
गुड़गांव सेंटर में एलएलएम के लिए मांगे आवेदन
रोहतक।एमडीयूके विधि विभाग तथा यूनिवर्सिटी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ एंड मैनेजमेंट स्टडीज, गुड़गांव में विधि पाठ्यक्रमों- एलएलएम तथा एलएलबी (ऑनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विवि कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि विधि विभाग में सांयकालीन शिफ्ट में एलएलएम की 30 सीटों पर तथा यूआईएलएमएस, गुड़गांव में एलएलएम की 30 सीटों पर प्रवेश के लिए 19 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। इसी प्रकार यूआईएलएमएस, गुड़गांव में एलएलबी (ऑनर्स) त्रिवर्षीय पाठ्यक्रम की 120 सीटों पर प्रवेश के लिए 19 सितंबर तक आवेदन किया जा सकता है। कुलसचिव डाॅ. एसपी वत्स ने बताया कि आवेदन के साथ 400 रुपए प्रोसेसिंग फीस लगेगी। प्रवेश के लिए काउंसलिंग 22 सितंबर को सुबह 9 बजे आयोजित की जाएगी।