उधार की रकम मांगने पर हत्या की धमकी
रोहतक। कबाड़का काम करने वाले श्याम कॉलोनी निवासी सचिन ने एसपी को दी शिकायत में आरोप लगाया है कि सुंडाना निवासी एक व्यक्ति से उसका लेन-देन चलता रहता है। सात माह पहले उक्त व्यक्ति ने 6 लाख रुपए उधार लिए। जरूरत पड़ने पर पैसे मांगे तो कई बार टालने के बाद साढ़े 3 लाख रुपए लौटाकर शेष रकम जल्दी लौटाने का आश्वासन दे दिया। सचिन का आरोप है कि कुछ दिन रुकने के बाद उसने फिर मांगा तो उक्त आदमी ने उसे हत्या की धमकी दी है। पुलिस में शिकायत की तो एक पुलिसकर्मी ने पैसे दिलवाने की एवज में रिश्वत की मांग की। पीड़ित ने उक्त मामले में कार्रवाई की मांग की है।