- Hindi News
- जाट कॉलेज में गणित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा कल
जाट कॉलेज में गणित प्रश्नोत्तरी स्पर्धा कल
रोहतक। जाटकॉलेज में गणित विभाग की ओर से 15 सितंबर को अंतर महाविद्यालय गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई जाएगी। गणित विभागाध्यक्ष डॉ. जगतवीर सहरावत प्रतियोगिता की संयोजिका डॉ. मीनल मलिक ने बताया कि चौधरी मायाचंद मैमोरियल गणित समिति के तत्वावधान में हर वर्ष प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है। अब तक 20 विभिन्न कॉलेजों की टीमों ने इसमें आने के लिए अपनी स्वीकृति दे दी है। जो भी टीम इसमें हिस्सा लेना चाहती है, वह टीम उसी दिन सुबह 9 बजे भी कॉलेज में संपर्क कर सकती है। प्राचार्य डॉ. सुरेन्द्र सिंह मलिक इस अंतर महाविद्यालय प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे और गणितज्ञ प्रोफेसर रिसाल सिंह दहिया पारितोषिक वितरण करेंगे।