यूजी और पीजी में दाखिले की तिथि बढ़ी
रोहतक। एमडीयूने शैक्षणिक विभागों तथा संबद्ध महाविद्यालयों में स्नातकीय (यूजी) तथा स्नातकोत्तर (पीजी) पाठ्यक्रमों में सत्र 2014- 15 के लिए प्रवेश सारिणी के तहत प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाई गई है। इस विस्तारित प्रवेश सारिणी के तहत यूजी पीजी पाठ्यक्रम सीटों पर 26 सितंबर 2014 तक 2500 रुपए विलंब शुल्क के साथ प्रवेश दिया जा सकता है। प्रवेश के लिए जहां प्रतीक्षा सूची उपलब्ध है, वहीं प्रवेश प्रतीक्षा सूची से दिया जाएगा।
जहां प्रतीक्षा सूची उपलब्ध नहीं है, वहां नए सिरे से आवेदन आमंत्रित किए जाएंगे तथा मेरिट अनुसार प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश में आरक्षण नियमों को ध्यान में रखा जाएगा। इन विद्यार्थियों का रजिस्ट्रेशन रिटर्न एक अक्टूबर तक जमा कराना होगा। गौरतलब है कि यह प्रवेश रिक्त सीटों पर ही दिया जाएगा। साथ ही, प्रदेश सरकार द्वारा संचालित केन्द्रीयकृत प्रवेश प्रक्रिया पर यह विस्तारित प्रवेश सारिणी लागू नहीं होगी। विवि के यूजी/पीजी पाठ्यक्रम में तीसरे, पांचवें, सातवें, नौवें तथा 11 वें सेमेस्टर में प्रमोशन प्रवेश के मामलों पर यह विस्तारित तिथि स्कीम लागू होगी।