पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • वोटर लिस्ट बनी गलतियों का पुलिंदा, 634 आपत्तियां दर्ज

वोटर लिस्ट बनी गलतियों का पुलिंदा, 634 आपत्तियां दर्ज

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक . जाट शिक्षण संस्था में चुनाव को लेकर आपत्तियां दर्ज करवाने के लिए सदस्यों की भीड़ लगी रही। संस्था कार्यालय में बुधवार को ताबड़तोड़ 212 दावे आपत्तियां आईं। अब तीन श्रेणियों में 15 दिन के अंदर 634 दावे आपत्तियां पहुंची हैं। इनमें नाम तथ्यों में गलती के लिए 387 आपत्तियां, मृतक वोटर डबल वोटर की 106 आपत्तियां और तीसरी श्रेणी में प्रतिनिधिमंडल की 141 आपत्तियां शामिल की गई हैं।

सबसे बड़ी समस्या भौगोलिक वार्डबंदी की निकलकर सामने आई है, जिसे लेकर मतदाता ज्यादा परेशानियां झेल रहे हैं। हालात ये हैं कि एक ही परिवार के पांच सदस्यों में से सभी को अलग-अलग वार्ड की मतदाता सूची में डाला गया है। जैसे धर्मबीर का वोट खेड़ी साध में है तो उनकी पत्नी शकुंतला का वोट बलियाणा में दिखाया है। वहीं, 200 के करीब मृत वोटर के वोट कटवाने के लिए भी दावा किया गया है। इससे पहले अल्फाबेटिकली वोटर लिस्ट से और भी ज्यादा परेशानी रही थी। इतनी आपत्तियों को देखते हुए मतदाता सूची को अपडेट करने का काम बड़ा भारी होने वाला है। जाट शिक्षण संस्था में लंबे इंतजार के बाद 10 मार्च को कॉलेजियम सदस्यों का चुनाव करवाया जाएगा।

यह चुनाव पहली बार भौगोलिक आधार पर तैयार की गई वोटर लिस्ट के आधार पर होगा, लेकिन अब वार्डबंदी को भी भौगोलिक आधार पर करना होगा। चुनाव के लिए 23 से 29 फरवरी तक फार्म भरे जाएंगे। गौरतलब है कि जाट शिक्षण संस्था में 105 कॉलेजियम और लगभग 15 हजार सदस्य हैं। लगातार शिकायतें मिलने के बाद सरकार ने पिछले साल 17 जुलाई 2015 को तत्कालीन मैनेजमेंट कमेटी को हटा दिया था। इसके बाद से संस्था प्रशासक के हवाले है। तभी से संस्था की कमान बतौर प्रशासक डीसी डीके बेहेरा संभाल रहे हैं।

भराण का बना दिया बरहाणा
वार्डबंदीके दौरान अंग्रेजी के एक शब्द की गलती से ही कई मतदाताओं की समस्या बढ़ गई है। महम ब्लाक के गांव भराण के अंग्रेजी नाम के पीछे अल्फाबेट लगाने के चलते उसे बरहाणा बना दिया गया है, जो झज्जर जिले का है। इनमें 25 वोट अब झज्जर में दिखाए हैं। इसके लिए आपत्ति दर्ज करवाई गई है।
खबरें और भी हैं...