शरीर और आत्मा को हानि पहुंचाता है नशा : शिवकृष्ण
वैदिक भारत निर्माण अभियान की ओर से आईएमटी स्थित निजी कंपनी में तीन दिवसीय चरित्र निर्माण एवं योग प्रशिक्षण शिविर शनिवार को संपन्न हो गया। शिविर की अध्यक्षता वरिष्ठ अधिकारी सुमन पंवार ने की। मुख्यातिथि जनरल मैनेजर सुनित जमवार रहे। अतिविशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ प्रबंधक आदित्या गोयल तथा विशिष्ठ अतिथि प्रबंधक रितिका वर्मा मौजूद रहे। सामाजिक कार्यकर्ता संजय ढाका विशेष रूप से मौजूद रहे। मुख्य योग शिक्षक एवं पूर्व पार्षद शिवकृष्ण आर्य ने कहा कि सब सत्य विद्याओं का आदिमूल परमेश्वर है। जब व्यक्ति अपने मूल परमपिता परमेश्वर के साथ जूडा रहता है, तो हमेशा सुखी रहता है। समापन समारोह की अध्यक्ष सुमन पंवार ने तीन दिवसीय चरित्र निर्माण एवं योग शिविर आयोजित करने पर कंपनी की ओर से सामाजिक कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और कंपनी की ओर से भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रमों के आयोजन करने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सुनित जमवार, आदित्य गोयल, रितिका वर्मा, सुमन पंवार, शिवकृष्ण आर्य, मधु, संजय ढाका, सतीश डागर, मुकेश, राकेश, सचिन, सतपाल, प्रदीप, सतीश कुमार आदि गणमान्य व्यक्तियों सहित सैकड़ों की संख्या में कर्मचारी उपस्थित थे।
आईएमटी में तीन दिवसीय चरित्र निर्माण एवं योग प्रशिक्षण शिविर के दौरान योग करते कर्मचारी।
>आईएमटी स्थित निजी कंपनी में योग शिविर संपन्न
>सैकडों कर्मचारियों ने लिया सामाजिक बुराइयों से दूर रहने का संकल्प