विजय बल्हारा बेस्ट स्कूल प्रिंसिपल अवॉर्ड से सम्मानित
रोहतक |सेक्टर चारस्थित मॉडल स्कूल की प्रिंसिपल को बेस्ट स्कूल प्रिंसिपल अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार उन्हें हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल आचार्य देवव्रत द्वारा शुक्रवार को शिक्षा सृष्टि अवार्ड कार्यक्रम में दिया। विजय बल्हारा ने बताया कि 2010 में मॉडल स्कूल की शुरुआत हुई और उन्हें स्कूल का प्रिंसिपल बनाया गया। छह वर्षों में स्कूल ने 8वीं से लेकर 12वीं कक्षा तक के विस्तार तक का सफर कीर्तिमान के साथ पूरा किया। 1981 में अंबेडकर चौक स्थित माडल स्कूल की मुख्य शाखा में अंग्रेजी शिक्षक के रूप में कैरियर शुरू किया। टीजीटी लेबल पर 2007 में उन्हें बेस्ट टीचर अवॉर्ड मिल चुका है।