पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जागो सरकार! हिल रहा हिसार रोड आरओबी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
हिसार रोड पर पुल पर गड्‌ढे बने, हादसा होने की संभावना

हिसार की तरफ से शहर में एंट्री के लिए बना रेलवे ओवरब्रिज ज्वाइंटस का गैप बढ़ने की वजह से खतरनाक हो गया है। करीब साल भर से इसे मरम्मत की दरकार है, लेकिन अधिकारी आंख मूंदकर बैठे हैं। आरओबी में दो स्लैब के बीच में गैप इतने ज्यादा बढ़ गए हैं कि वाहन चालकों को डर-डरकर 15 किमी की स्पीड में इन्हें पार करना पड़ रहा है।

शिकायतपर नहीं हुई सुनवाई

हिसाररोड आरओबी पर दिनभर में बड़ी संख्या में वाहन गुजरते हैं। इस पर होकर गुजरने वाले भारी वाहनों की संख्या भी बढ़ती जा रही है, ऐसे में आरओबी के हालात बदतर होते जा रहे हैं। गैप बढ़ने से आरओबी में हुए गड्ढों से परेशान वाहन चालकों का कहना है कि वाहनों में मेंटेनेंस शॉकर का खर्चा बढ़ रहा है साथ ही टायरों की हालत भी बिगड़ रही है। लोगों ने अधिकारियों से इसकी शिकायत भी की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

हर10 फीट पर हो रहा गड्ढा

हिसाररोड आरओबी हर 10 फीट पर टूट चुका है। कहीं-कहीं पर तो ऐसा है कि पूरा रेलवे ट्रैक दिखाई पड़ रहा है। लोगों ने अपने स्तर पर पत्थर मिट्टी भरकर समतल करने का प्रयास किया था, जो कारगर साबित नहीं हुआ।

^आरओबी 80 के दशक का है। उस दौरान आरओबी के एक्सपेंशन ज्वाइंटस (गैप) भरने का तरीका अलग था, जो बेहद पुराना हो चुका है। एक्सपेंशन ज्वाइंट टिम के होते हैं। सरकार से अप्रूवल लेकर टेंडर जारी कर दिए हैं। आधुनिक एक्सपेंशन ज्वाइंटस लगभग तैयार हो चुके हैं। पंद्रह-बीस दिन में सभी गैप भर दिए जाएंगे। -प्रदीप रंजन, अधीक्षक अभियंता, पीडब्ल्यूडी

रोहतक. हिसाररोड स्थित पुल के बीच में जोड़ों के अंदर बने गड्ढे।

खबरें और भी हैं...