पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • स्केटिंग एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा मान्यता प्राप्त है संगठन

स्केटिंग एसोसिएशन ने जताई आपत्ति, कहा- मान्यता प्राप्त है संगठन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रदेश में स्केटिंग एसोसिएशन को फर्जी बताने के मामले में स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा ने आपत्ति दर्ज कराते हुए कहा है कि हरियाणा में रोलर स्केटिंग फर्जी नहीं है। हरियाणा रोलर स्केटिंग एसोसिएशन मान्यता प्राप्त संगठन है। सचिव बंसत राठी ने मीडिया में आए सोनीपत के पूर्व जिला खेल शिक्षा अधिकारी जगबीर मलिक के बयान पर सवाल खड़े किए हैं, जिसमें जगबीर मलिक ने कहा है कि हरियाणा में ताइक्वांडो, स्काई मार्शल और स्केटिंग खेल में फर्जीवाड़ा होता है। साथ ही इन खेलों के संगठन को मान्यता भी प्राप्त नहीं है। इसके कारण खिलाड़ियों को सबसे ज्यादा नुकसान होता है। सचिव राठी ने बताया कि स्केटिंग वेलफेयर एसोसिएशन ऑफ हरियाणा खिलाड़ियों और उनके अभिभावकों द्वारा बनाया गया है। कुछ समय पहले नेशनल स्कूल गेम्स को लेकर भी संगठन की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया था।

खबरें और भी हैं...