पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • विद्यार्थी वायुसेना ज्वाइन कर देश सेवा में दें योगदान

विद्यार्थी वायुसेना ज्वाइन कर देश सेवा में दें योगदान

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| भारतीयवायुसेना के एक दल द्वारा पंडित नेकीराम शर्मा कॉलेज में कार्यक्रम का आयोजन कर स्टूडेंट्स को वायुसेना में नौकरी के विकल्पों के बारे में जानकारी दी। टीम के साथ रेस कोर्स कैंप, नई दिल्ली से पहुंचे विंग कमांडर मनीष तोमर ने एनसीसी दूसरे छात्रों को भारतीय वायुसेना में चयन के लिए जानकारी देते हुए कहा कि विद्यार्थी भारतीय वायुसेना ज्वाइन कर देश सेवा में अपने योगदान दें। विंग कमांडर ने योग्यता, सिलेबस, इंटरव्यू आदि की बारीकियां समझाई। मेजर दिनेश सिंह ने एनसीसी कैडेट्स के प्रतीक को विद्यार्थियों से रूबरू करवाया। प्राचार्य डाॅ. वेदप्रकाश श्योराण ने भी विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए देश सेवा के लिए आगे आने का आह्वान किया।

मेधावी स्टूडेंट्स पुरस्कृत

कार्यक्रमके दौरान 10 फरवरी को एमडीयू द्वारा आयोजित इंटर कॉलेज रिले में कॉलेज टीम ने दौड़ में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाले विजेता को भी बधाई दी। उधर, रेडक्रॉस सोसायटी की तरफ से सप्ताह भर में जोधपुर/जैसलमेर में आयोजित रेडक्रॉस के हेल्थ अवेयरनेस कैंप में महाविद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न गतिविधियों में हिस्सा लिया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस मौके पर दिनेश सिंह, वीएस राठी, अनिल कुमार, रश्मि सिंह आदि मौजूद रहे। बेस्ट कैम्पर वन एक्ट प्ले में सिमरन प्रथम, ट्विंकल द्वितीय, डांस में सिमरन द्वितीय रही।

खबरें और भी हैं...