सर्व कर्मचारी संघ ने बैठक कर विधायक को सौंपा ज्ञापन
रोहतक |सर्व कर्मचारीसंघ हरियाणा द्वारा शनिवार को मानसरोवर पार्क में बैैठक कर संगठन की मांगों पर विचार-विमर्श किया गया। इसके बाद विधायक मनीष ग्रोवर के कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें प्रदेश सरकार पर कर्मचारियों के हितों की अनेदखी का आरोप लगाया गया है। कर्मचारियों ने कहा कि 15 महीने शासन करने के बाद भी भाजपा सरकार कर्मचारी विरोधी नीतियों बढ़ावा दे रही है। सरकार ने धरना-प्रदर्शन, हड़ताल पर प्रतिबंध लगाकर अपने तानाशाही रवैए का परिचय दिया है। यदि उनकी मांगें स्वीकार नहीं की गईं तो विभिन्न विभागों के कर्मचारी बजट सत्र के दौरान प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान संगठन सचिव सुभाष लांबा के अलावा विभागों के तमाम कर्मचारी उपस्थित रहे।