पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पानी सीवरेज की कंप्लेंट के लिए टोल फ्री नंबर एक, डेढ़ माह से मिल रही गलत सूचना

पानी सीवरेज की कंप्लेंट के लिए टोल फ्री नंबर एक, डेढ़ माह से मिल रही गलत सूचना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक |पब्लिक हेल्थ विभाग द्वारा पीने के पानी और सीवरेज की शिकायतें दर्ज कराने के लिए एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है, इसके जरिए डेढ़ महीने से उपभोक्ताओं को गलत सूचना मिल रही है। इससे समस्या का समाधान कराने केे लिए उन्हें मुश्किल झेलनी पड़ती है। कहा जा रहा है कि पंचकूला हेड ऑफिस से आईडी नहीं बदले जाने से भ्रम की स्थिति बन रही है। जनस्वास्थ्य विभाग की ओर से दिए गए टोल फ्री नंबर 18001805678 पर पानी सीवरेज की शिकायत नोट कराई जाती हैं। सुभाष नगर, गांधी कैंप, झंग कॉलोनी, भरत कॉलोनी, मॉडल टाउन, अादर्श नगर एवं दरियाव नगर आदि क्षेत्रों से की गई कंप्लेंट पर गलत सूचना दी जा रही है। शिकायतकर्ता को रजिस्ट्रेशन नंबर के साथ एसडीओ जेई के नाम की जगह शामलाल का नाम और फोन नंबर 9416156221 आता है। जिस पर संपर्क नहीं हो पाता है। शिकायतकर्ता संदीप सैनी ने बताया कि उनकी कंप्लेंट नंबर 101402 पर एसडीओ शाम लाल का नाम आया। दिए गए मोबाइल नंबर पर संपर्क नहीं हो पाया। बाद में वाट्सएप नंबर से पता चला कि यह एरिया एसीडो, जेई संजीव कुमार का बताया गया।सुभाष नगर निवासी गौरव सलूजा ने बताया कि उनकी कंप्लेंट नंबर 101892 पर मिले मोबाइल नंबर पर कॉल अटेंड नहीं हुई। गांधी कैंप निवासी राजू पाहवा ने भी बताया कि उनकी कंप्लेंट नंबर पर शामलाल का ही माेबाइल नंबर दिया गया, जबकि यह एरिया संजीव कुमार के क्षेत्र में आता है।

उपभोक्ताएक्सईएन से करें संपर्क

^पब्लिकहेल्थ विभाग की ओर से जारी किए गए एक ही टोल फ्री नंबर पर उपभोक्ता पानी और सीवरेज की कंप्लेंट दर्ज करा सकते हैं। उनकी सहूलियत के लिए संबंधित एक्सईएन का भी नंबर दर्ज रहता है। भ्रम की स्थिति में शिकायतकर्ता सीधे एक्सईएन से संपर्क कर समस्या से अवगत करा सकते हैं, ताकि उसका समाधान कराया जा सके। -टीआरपंवार, एक्सईएन पब्लिक हेल्थ विभाग

खबरें और भी हैं...