शादी में गया परिवार चोर ले उड़े सामान
चोर घर में से 70 हजार रुपये 32 इंच की एलईडी, दो अंगूठियां पाजेब अन्य सामान ले गए
भास्करन्यूज | रोहतक
इंदिरा कॉलोनी में चोर एक मकान से हजारों की नकदी, जेवर कीमती सामान चुरा ले गए। परिवार बृहस्पतिवार रात रिश्तेदार के घर शादी समारोह में गया था। चोर दरवाजे की कुंडी उखाड़कर मकान में दाखिल हुए। देर रात घर लौटने पर वारदात का पता लगा। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।
पुलिस मामले की जांच कर रही है। कॉलोनी के लोगों ने बताया कि इलाके की सुरक्षा को लेकर सीएम विंडो पर सूचना दी थी। इसमें पुलिस गश्त की मांग की गई थी। इसके बावजूद इलाके में गश्त नहीं की जाती। यदि पुलिस रात गश्त पर रहती तो शायद चोर वारदात को अंजाम नहीं दे पाते।
इंदिरा कॉलोनी निवासी प्रीतम सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार रात पूरा परिवार पुराना बस स्टैंड के पास अपने रिश्तेदार के घर गया हुआ था। यहां शादी समारोह से रात करीब साढ़े ग्यारह बजे लौटे तो घर का दरवाजा खुला मिला। चोर घर में रखे 70 हजार रुपये, 32 इंच की एलईडी, दो अंगूठियां, पाजेब अन्य सामान ले गए। एलईडी के लिए शनिवार को सैटअप बॉक्स लगना था। चोरी का पता लगने पर शोर मचा तो पड़ोसी बाहर गए। इसके बाद पुलिस को बुलाया गया। पुलिस ने चोरों की तलाश शुरू कर दी है।
रोहतक. इंंदिराकालोनी स्थित मकान में चोरी होने के बाद मौके पर जांच करती हुई पुलिस।