पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मगरमच्छ के बाड़े में घुसा युवक,पत्थर मारकर भागा

मगरमच्छ के बाड़े में घुसा युवक,पत्थर मारकर भागा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
तिलियार लेक स्थित मिनी जू में शरारती युवक शर्त जीतने के लिए जान दांव पर लगाकर मौत का खेल बेधड़क खेल रहे हैं। फुटेज वायरल होने पर इस खेल का खुलासा हुआ है। एक युवक चहारदीवारी फांदकर बिना किसी रोक-टोक के मगरमच्छ के एनक्लोजर यानी बाड़े में घुसा। धूप सेक रहे एक मगरमच्छ को उसने बिल्कुल नजदीक जाकर पत्थर मारा और तुरंत ही मौके से भाग गया। मगरमच्छ के बाड़े में इस तरह अंदर घुसकर पत्थर मारकर भागने की घटना ने बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। इस बाड़े में चार मगरमच्छ है। यदि हड़बड़ी में युवक भाग नहीं पाता तो बड़ा हादसा हो सकता था। देश के कई हिस्सों में जू में इस तरह की शरारत जानलेवा साबित हो चुकी है।

आठकर्मचारियों की तैनाती का दावा, सुरक्षा के नाम पर जीरो

चिड़ियाघरमें आठ कर्मचारियों का स्टाफ है, जिनको एनक्लोजर की साफ-सफाई, देखभाल और जानवरों पक्षियों के खाने-पीने का प्रबंध करना होता है। प्रतिदिन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक उनकी तैनाती की जाती है। घटना के समय मगरमच्छ के एनक्लोजर की देखभाल के लिए कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं था। यदि होता तो वह युवक को अंदर नहीं घुसने देता।

3

2

1

हां, जानकारी मिली है कि एक युवक ने बाड़े में घुसकर मगरमच्छ को पत्थर मारा है। इस बारे में सोमवार को ही ज्यादा जानकारी दे पाऊंगा। -राजेंद्र सिंह, इंचार्ज, मिनी जू तिलियार।

मगरमच्छ, तेंदुआ और ब्लैक हिरन मुख्य आकर्षण

तिलियाारस्थित मिनी चिड़ियाघर में चार मगरमच्छ, तीन काला हिरन, एक नर तेंदुआ, एक सांभर और रंग-बिरंगी पक्षियों की विभिन्न जातियां आकर्षण का मुख्य केंद्र है।

प्रदेश में 3 मिनी चिड़ियाघर

वन्यजीवों से प्रदेशवासियों को परिचित कराने के लिए भिवानी, पीपली और रोहतक में मिनी चिड़ियाघर विकसित किया गया है। इसमें तिलियार स्थित मिनी जू के डेवलपमेंट की विशेष कार्य योजना बनाई गई है, जिसके तहत इसे वृहद रूप दिया जाएगा। इसके बावजूद यहां पर रखे गए जीवों की देखभाल का समुचित प्रबंध नहीं किया गया है।

रात को एक चौकीदार के भरोसे निगरानी

आफिसटाइम के बाद चिड़ियाघर की जिम्मेदारी मात्र एक चौकीदार के जिम्मे रहती है। यहां पर दो चौकीदार हैं। शाम चार बजे रात की ड्यूटी वाला चौकीदार जाता है। इसके बाद चिड़ियाघर में जानवरों की देखभाल का जिम्मा उसी पर होता है। उसकी ड्यूटी मुख्य गेट पर रहती है। जू के अंदर के हालात के बारे में उसे कुछ भी पता नहीं होता है। यहां तक की चिड़ियाघर की सुरक्षा के लिए गार्ड तक की तैनाती नहीं की गई है।

1. तिलियार जू में मगरमच्छ के बाड़े में बेधड़क घुसा युवक। 2. मगरमच्छ को बड़ा पत्थर मारता हुआ युवक। 3. पत्थर मारते ही हो गया फरार।

खबरें और भी हैं...