विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों की दिखी प्रतिभा
रोहतक|आईएमटी स्थितएसआरएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने प्रतिभा दिखाई। पहली से लेकर दसवीं कक्षा तक के बच्चों ने प्रदर्शनी में सहभागिता की। काजल ने मानव ह्यदय का माूडल पेश किया। जबकि ऋतु, विशाल, अंकित, अंजलि, पारुल, निधि, नैंसी, खुशी, विजय, आर्यन, मोनिका, हर्षिता, प्रिया, ईशिता, योगिता ने अम्ल और बेसिस का प्रयोग करते हुए रचनात्मक माॅडल प्रस्तुत किए। प्राचार्य डॉ. सुनित शर्मा ने विद्यार्थियों के मॉडल की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।