आज शपथ लेगी म्हारी नई पंचायत तैयारियों में जुटा पुलिस प्रशासन
सीआरबहुतकनीकी के मैदान में सोमवार को होने वाले प्रदेश के नवनिर्वाचित सरपंचों के राज्यस्तरीय शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा, डीसी डीके बेहेरा एडीसी अमित खत्री ने विभिन्न अधिकारियों के साथ समारोह स्थल पर पहुंचकर सभी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश के सभी सरपंचों को निमंत्रण पत्र भेज दिए गए हैं। दूसरे जिलों से आने वाले सरपंचों के साथ नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं। उनकी सुविधा के लिए यहां जिले के विभिन्न अधिकारियों को समन्वय का काम सौंपा गया है। प्रदेश के नवनिर्वाचित सरपंचों के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन मंच बनाए जाएंगे, जिनमें से मुख्य मंच पर समारोह के मुख्यअतिथि मुख्यमंत्री मनोहर लाल सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों के बैठने का स्थान होगा। मुख्य मंच के साथ एक-एक मंच होगा, जिनका प्रयोग अन्य विशिष्ट अतिथियों के बैठने और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए किया जाएगा। शपथ ग्रहण समारोह में प्रदेश के सभी सरपंचों सहित बड़ी संख्या में लोग पहुंचेंगे।
फैक्ट फिगर
कुलसरपंच 6187
पुरुष 3623
महिला 2564
आठवीं पास 1029
दसवीं पास 3702
बारहवीं पास 789
स्नातक 667
औसत आयु 36
जाट कॉलेज मैदान में होगी पार्किंग
विकासएवं पंचायत विभाग के निदेशक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि समारोह में आने वाले लोगों के वाहनों के लिए जाट कॉलेज के मैदान में पार्किंग की व्यवस्था की गई है। सीआर बहुतकनीकी के मेन गेट से समारोह स्थल पर सरपंचों का प्रवेश होगा। प्रशासन द्वारा समारोह स्थल पर लोगों के लिए पीने के पानी बैठने के उचित प्रबंध किए गए हैं। महिलाओं और पुरुषों के लिए अलग-अलग शौचालयों की भी व्यवस्था की गई है। समारोह में सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के कलाकारों स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।
होर्डिंग्ससे करेंगे जागरूक
जिलाप्रशासन द्वारा समारोह स्थल पर राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों के होर्डिंग्स फ्लैक्स लगाए गए हैं। समारोह स्थल तक पहुंचने के लिए जिला प्रशासन द्वारा विभिन्न सड़कों पर संकेतक भी लगाए गए हैं। इस अवसर पर सीटीएम कैप्टन मनोज खत्री, हुडा के संपदा अधिकारी महेंद्रपाल, विकास एवं पंचायत विभाग के नोडल आफिसर अनिल भारद्वाज जिला विकास एवं पंचायत अधिकारी नरेंद्र सारवान सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।
रोहतक। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर का सोमवार को बाबा मस्तनाथ यूनिवर्सिटी के सामने स्वागत किया गया। इस दौरान अशोक तंवर ने कहा कि हरियाणा में सत्तारूढ़ भाजपा की करनी और कथनी में भारी अंतर हैं। उन्होंने कहा कि शपथ ग्रहण समारोह में सरपंचों पर दबाव बनाकर उन्हें आने को मजबूर किया जा रहा हैं, उन्हें डराया जा रहा हैं कि अगर वो शपथ ग्रहण समारोह में नहीं आये तो उनकी सदस्यता को खत्म कर दी जाएगी। इस मौके पर प्रदीप जैलदार, गुलशन डंग, संजय परमार, प्रिंस मल्होत्रा, अजय सैनी, शेखर बत्तरा अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
प्रदेश के नवनिर्वाचित सरपंचोंं के राज्यस्तरीय शपथ ग्रहण समारोह के दौरान मुख्यअतिथि के लिए सजाया हुआ स्टेज।