पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जूनियर हॉकी: साई बना चैंपियन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| राजीवगांधी खेल स्टेडियम में चल रही 6वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर नेशनल वुमन चैंपियनशिप का ताज भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) की टीम के सिर सजा। रविवार को स्टेडियम में फाइनल मुकाबले के दौरान साई पंजाब के बीच भिड़ंत हुई।

इस दौरान साई की खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए 2 गोल दागे। जवाब में पंजाब की टीम एक गोल ही कर सकी। उधर, तीसरे चौथे स्थान के लिए खेला गया हरियाणा और मध्यप्रदेश के बीच मुकाबला दिलचस्प रहा। 5-5 के स्कोर से बराबरी पर पहुंचे इस मुकाबले में जीत तय करने के लिए दोनों टीमों को एक-एक मौका दिया गया, जिसमें एमपी गोल करने में कामयाब रहा। पिछले वर्ष की चैंपियनशिप में भी हरियाणा चौथे पायदान पर रहा था। चैंपियन साई टीम को विधायक मनीष ग्रोवर अंतर्राष्ट्रीय कोच ममता खरब, सचिव सुनील मलिक ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।

6वीं हॉकी इंडिया सबजूनियर नेशनल वुमन चैंपियनशिप में पंजाब को हराया

खबरें और भी हैं...