हरिद्वार से रोहतक गुरुद्वारा टिकाणा साहिब लाए गए सेवादार गुरप्रीत सिंह
रोहतक | गुरुद्वाराटिकाणा साहिब के हरिद्वार स्थित प्रताप भवन में रह रहे सेवादार गुरप्रीत सिंह को गुरुद्वारा समिति के पदाधिकारी रोहतक में ले आए हैं। जानकारी देते हुए राजकमल सहगल और महेंद्र रूबी चावला ने बताया कि बीबी दलजीत कौर की ओर से हरिद्वार में सेवादार गुरप्रीत सिंह केे जगह खाली करने की बात कही जा रही थी, जोकि पूरी तरह से गलत थी। उन्हें चाबी सौंपकर सेवादार गुुरप्रीत सिंह काे रोहतक के गुरुद्वारा टिकाणा साहिब में वापस ले आया गया है। सेवादार सोनू पहले भी यहां पर सेवा कर चुके हैं।