सेक्टर की जमीन पर हो रही खेती एक्सईएन बोले-साइट क्लियर है
रोहतक. भिवानीबाइपास सेक्टर 21ए के लिए ड्रेन नंबर आठ के साथ सेक्टर की जमीन पर खेती दिखाते पीड़ित अशोक कुमार रंजन।
भास्कर न्यूज | रोहतक
भिवानीबाईपास पर बनने वाले सेक्टर 21ए का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। 40 फीसदी तक सीवरेज पाइप लाइन डाली जा चुकी है, लेकिन मेन रोड के साथ आज भी वहां पर खेती करने वालों का कब्जा है। 87 एकड़ में बनाए जा रहे इस सेक्टर में अभी भी 20 एकड़ जमीन पर खेती करने वालों ने कब्जा कर रखा है, लेकिन हास्यास्पद स्थिति यह है कि यहां पर एक्सईएन एसडीओ की ओर से पत्र जारी कर साइट क्लियर होने की बात कही गई है। साथ ही काम को सात दिन के अंदर पूरा करने के आदेश दिए गए हैं। ऐसे में ठेकेदार असमंजस की स्थिति में है कि आखिर बिना साइट क्लियर किए वह किस तरह से काम को पूरा कर सकता है। इसे लेकर ठेकेदार ने एक्सईएन को गुहार लगाई है।
ठेकेदार अशोक कुमार रंजन ने एक्सईएन केे नाम लिखित शिकायत में बताया कि 13 नवंबर 2014 को 5 महीने की समय सीमा में सीवरेज पाइप लाइन डालने के लिए अलॉट किया गया था। 4 दिसंबर के पत्र में लिखा गया कि साइट पर निशानदेही नहीं है, ऐसे में कार्य सीमा निशानदेही के बाद मानी जाएगी, लेकिन अब एक तरफ से 40 फीसदी काम पूरा होने के बाद भी मेन रोड के साथ ड्रेन नंबर आठ के साथ लगते रास्ते को खुलवाया नहीं जा सका है। कारण, ड्रेन नंबर आठ के साथ आज भी किसानों द्वारा खेती की जा रही है। जबकि हुडा प्रशासन लगातार काम पूरा करने की चेतावनी दे रहा है और अभी तक के किए गए काम की पेमेंट भी रोक ली गई है। ऐसे में परेशान होकर ठेकेदार ने प्रशासन से गुहार लगाई है।
खेतीवालों पर करेंगे
कार्रवाई
^सेक्टर21ए की साइट को लेकर फिलहाल तो काम चल रहा है। जहां तक लोगों द्वारा वहां खेती करने की बात है तो उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहां पर ठेकेदार को साइट क्लियर करके दी जाएगी। जमीन देने के बाद खेती करने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए उन्हें परेशान होने की जरूरत नहीं है। साइट का दोबारा दौरा कर लिया जाएगा। -डीएसनैन, एक्सईएन, हुडा, रोहतक।