पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

दुर्गा भवन में विहिप की बैठक 17 को

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक। विहिपके प्रांत सहमंत्री देवेंद्र शर्मा ने प्रांत कार्यालय में रविवार को बैठक की। उन्होंने कहा कि आज हिंदू समाज को जगाना हिंदुओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम की जिम्मेदारी विहिप बजरंग दल की है। भारत भक्ति आश्रम में द्विमासिक जिला बैठक में जिले के सभी प्रखंडों से आये कार्यकर्ता शामिल हुए। जिलाध्यक्ष शीशपाल शास्त्री ने कहा कि मुस्लिम इसाई गतिविधियां पूरे जिले में गुपचुप तरीके से समाज में धर्म परिवर्तन का खेल खेल रही है। इस संबंध में बुधवार को स्थानीय दुर्गा भवन मन्दिर में जनता की अदालत का आयोजन होगा। इसमें हिंदुओं, सभी धार्मिक सामाजिक संस्थाओं, रोहतक के प्रमुख संत महात्मा शामिल होंगे। बैठक में प्रमुख रूप से विनोद गुगाहेड़ी, सुरेन्द्र काहनौर, इन्द्रजीत खरावड़, हंसराज मदीना, जयपाल भगवतीपुर, राजसिंह मकड़ौली, मुनीष दुआ आदि शामिल रहे।

खबरें और भी हैं...