13 हजार पंच कल झज्जर में लेंगे शपथ
रोहतकमंडल के अंतर्गत आने वाले जिलों के 13 हजार पंच झज्जर के राजकीय बहुतकनीकी संस्थान में 16 फरवरी को शपथ लेंगे। समारोह की विशेष व्यवस्था के लिए समूचे मैदान को 20 सेक्टरों में बांटा गया है। बहुतकनीकी संस्थान में होने वाले इस कार्यक्रम में लोगों की भारी भरकम संख्या को देखते हुए पार्किंग की विशेष व्यवस्था बनाई जा रही है। ताकि बहादुरगढ़ रोड पर किसी प्रकार से जाम की स्थिति ना बने। 11 बजे आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम के लिए कई मंत्री शहर में होंगे।
महिलापंचों के लिए होगी अलग व्यवस्था : कार्यक्रममें बड़ी संख्या में महिलाओं की भागीदारी रहेगी। इसके लिए जिले वाइज व्यवस्था बनाई गई है। वहीं इस बीच सुरक्षा और व्यवस्था का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रवेश निकासी के इंतजाम के लिए बलियां लगाने की तैयार शुरू की गई है।