कॉलेज में बनाएंगे कंपीटिशन सेल वेबसाइट से जुड़ेगा फेसबुक पेज
कॉलेजसे पूर्व में पढ़ने वाले विद्यार्थियों का एक बार फिर कॉलेज में मिलना हुआ तो बरबस ही जुबां पर आया कि कब के बिछड़े हुए आज हम कहां आके मिले। मौका था, पंडित नेकी राम राजकीय कॉलेज में एलुमनी मीट का। इस एलुमनी मीट में 1971 तक के स्टूडेंट्स ने शिरकत की। एलुमनी एसोसिएशन की ओर से फैसला लिया गया कि अब एसोसिएशन की ओर से कॉलेज में कंपीटिशन सेल बनाया जाएगा। इस सेल के तहत शिक्षण क्षेत्र से जुड़े एलुमनी आकर कॉलेज के बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेंगे। जो जेनरेशन गैप बना हुआ है, उसके लिए नई सोच तैयार की जाएगी। दूसरा, कॉलेज के जो जरूरतमंद बच्चे हैं, उन्हें भी स्पासंरशिप के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा। तीसरे फैसले के तौर पर सत्र के आखिरी महीने में सभागार में कॉलेज के यूथ और एलुमनी मिलकर एक सांस्कृतिक रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन करेंगे, ताकि युवाओं को पता चल सके कि उनके सीनियर्स आज कहां तक पहुंच चुके हैं।
पंडित नेकीराम राजकीय महाविद्यालय में एलुमनी एसोसिएशन द्वारा पूर्व छात्रों की एलुमनी बैठक बुलाई गई। प्रिंसिपल डॉ. वेद प्रकाश श्योराण भी यहीं के स्टूडेंट्स रहे हैं और आज इसी कॉलेज में प्रिंसिपल बने हैं। पुराने विद्यार्थियों को अपने बीच पाकर सब गदगद हो उठे। एमडीयू में बतौर प्रोफेसर तैनात प्रो. सुरेश मलिक, महेंद्र श्योराण, कपूर सिंह ढाका, आरएस मलिक, अनिल ग्रोवर, मनीष, सुनील, विजयदीप राठी, प्रो. संजय दहिया, दीपक कायत, महेश, एएन बजाज, धीरज, देवेंद्र सिंधु, रमन पंवार, डॉ. अनिल ग्रोवर, नरेश मलिक आदि बहुत सारे पुराने विद्यार्थी एकत्रित हुए। सबके साथ अपनी यादें सांझा की। कॉलेज के हिमालय हॉस्टल में सभी एलुमनी ने एक साथ मिलकर लंच भी किया।
{एलुमनी मीट में 1971 तक के स्टूडेंट्स ने शिरकत की
{कॉलेज के जरूरतमंद बच्चों के लिए स्पासंरशिप के जरिए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया जाएगा
बढ़ाएंगे एलुमनी का रजिस्ट्रेशन
पूर्वप्राचार्य शमशेर अहलावत ने सभी सदस्यों से पिंकी के अपने पुराने साथियों से संपर्क साधा जाए और बड़े स्तर पर इस तरह के आयोजन करने की योजना बनाई जाए। साथ ही देवेंद्र सिंधु ने कहा कि सभी एलुमनी का रजिस्ट्रेशन बढ़ाया जाएगा। फिलहाल यह 150 तक सीमित है। इसकी सूची वेबसाइट पर भी डाली जाएगी।
जहां छात्र रहे वहां बने प्रोफेसर
पूर्वछात्र प्रोफेसर संजय दहिया ने बताया कि वह इसी कॉलेज में केवल छात्र रहे बल्कि 20 से ज्यादा वर्षों तक फिजिक्स के लेक्चरर और अब एमडीयू में बतौर प्रोफेसर कार्यरत है। आज भी यह महाविद्यालय प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ कॉलेज है।
एलुमनी सचिव डॉ. प्रदीप मलिक ने कहा कि कॉलेज की गौरवमयी इतिहास की चर्चा करते हुए 1971 बैच के राजेंद्र सिंह मलिक ने बताया कि वर्तमान मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर उनके क्लासमेट होते थे। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा भी इसी महाविद्यालय के छात्र रहे। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु केंद्रीय मंत्री बिरेंद्र सिंह जैसे नेता, प्रशासक आर्मी ऑफिसर भी पंडित नेकी राम शर्मा राजकीय कॉलेज के छात्र रहे हैं। प्रो. एससी मलिक ने बताया कि एक समय था जब नेकीराम कॉलेज को क्वालिटी कॉलेज के नाम से जाना जाता था। यहां के पढ़े हुए स्टूडेंट्स को बेहतर माना जाता था।