घुड़चढ़ी के दौरान चलाई गोली से युवक की मौत
घुड़चढ़ी के दौरान चलाई गोली से युवक की मौत
भास्कर न्यूज | गोहाना
जसरानागांव में दो लड़कों की घुड़चढ़ी के दौरान खुशी में चलाई गई गोली एक व्यक्ति के पेट में जाकर लगी। परिजन उसे लेकर पीजीआई रोहतक पहुंचे जहां चिकित्सकों ने कुछ ही देर में उसे मृत घोषित कर दिया।
जसराना के देवेंद्र के दो लड़के हैं, प्रदीप संदीप। दोनों की रविवार शाम करीब सात बजे घुड़चढ़ी की रस्म चल रही थी। डीजे पर युवक थिरक रहे थे। तभी गांव का ही रहने वाला संदीप पुत्र गुलाब भी पहुंच गया। उसके पास लाइसेंसी डोंगा बंदूक है। वह शादी में फायरिंग कर रहा था। तभी एक गोली घुड़चढ़ी देख रहे गांव के ही विजेंद्र उर्फ बिल्लू (45) के पेट में जाकर लगी। परिजन उसे पीजीआई रोहतक ले गए, जहां पर चिकित्सकों ने बिल्लू को मृत घोषित कर दिया। एसएचओ ने बताया कि घटना के बाद संदीप भाग गया है।