पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • सार्वजनिक परिवहन सेक्टर को बर्बाद कर देगा बिल, नहीं होने देंगे इसे पास

सार्वजनिक परिवहन सेक्टर को बर्बाद कर देगा बिल, नहीं होने देंगे इसे पास

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | सर्वकर्मचारी संघ कार्यालय पर शुक्रवार को हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की बैठक हुई। इसमें फैसला लिया गया कि ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के आह्वान पर रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल के विरोध में आगामी एक मार्च को रोडवेज के कर्मचारी दिल्ली में संसद पर कूच करेंगे और नई परिवहन नीति के खिलाफ जनता से कराए गए लाखों हस्ताक्षर 9 मार्च को सरकार को सौंपेंगे। कन्वेक्शन की अध्यक्षता प्रदेशाध्यक्ष शरबत पूनिया संचालन प्रांतीय महासचिव धर्मबीर हुड्डा ने किया।

ऑल इंडिया रोड ट्रांसपोर्ट वर्कर्स फेडरेशन के राष्ट्रीय सचिव राम आसरे यादव ने बताया कि केंद्र सरकार नए रोड ट्रांसपोर्ट एंड सेफ्टी बिल को आगामी सत्र में लेकर रही है। इस बिल को लागू होने से देश भर का सार्वजनिक परिवहन सेक्टर बर्बाद हो होकर निजीकरण की भेंट चढ़ जाएगा। शरबत पूनिया ने कहा कि हरियाणा सरकार की इस बिल के प्रावधानों के तेजी से लागू कर रही है। सरकार की प्रस्तावित नई नीति से भी रोडवेज का पूरी तरह निजीकरण आउटसोर्सिंग की नीति को बढ़ावा मिलेगा। इसे किसी भी कीमत पर लागू नहीं होने देंगे।

रोहतक. रोडवेजवर्कर्स यूनियन के सदस्यो की बैठक को संबोधित करते महासचिव धर्मबीर हुड्डा।

खबरें और भी हैं...