पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

बदलता मौसम बिगाड़ सकता है सेहत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|बदल रहामौसम आपकी सेहत बिगाड़ सकता है। जरा सी लापरवाही से सर्दी-जुकाम या बुखार सकता है। पिछले एक सप्ताह से कभी गर्मी तो कभी सर्दी के अहसास के साथ तापमान में उतार चढ़ाव जारी है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 25.2 डिग्री सेल्सियस, जबकि न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मौसम के अगले तीन-चार दिन तक परिवर्तित रहने की संभावना है। सिविल अस्पताल के सीएमओ डॉ. शिवकुमार का कहना है कि इस मौसम में खासतौर पर बुजुर्गों और बच्चों की सेहत का ज्यादा ख्याल रखने की जरूरत है। अभी उतनी गर्मी नहीं आई है, इसलिए बच्चों को घर से बाहर ले जाते वक्त गर्म कपड़े पहनाकर ले जाना चाहिए। सर्दी, जुकाम या बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक का परामर्श लेना चाहिए।

खबरें और भी हैं...