पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

पार्टी की रीढ़ होते हैं कार्यकर्ता: हुड्डा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक| हरियाणाके पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा शुक्रवार को छोटूराम चौक स्थित एक प्रतिष्ठान पर पार्टी कार्यकर्ताओं से रूबरू हुए। हुड्डा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ होते हैं। पार्टी को सत्ता के शिखर पर ले जाने में कार्यकर्ता महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि पार्टी के लिए एकजुट होकर कार्य करें। इस मौके पर पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा, पूर्व विधायक संतकुमार, कांग्रेस सेवादल के हल्का प्रधान सूरज रसवंत, प्रवक्ता ललित मोहन सैनी, हरियाणा महिला कांग्रेस की स्टेट सेक्रेटरी मृदुला शर्मा, कृष सैनी, कुनाल सैनी, पंकज कपूर, जयभगवान शर्मा, राजपाल बुधवार, कुलदीप केडी, मनोज वर्मा, जयभगवान, विजय कुमार, रमन शर्मा, राहुल बोहत आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...