बजरंग दल प्यार-प्रेम का विरोधी नहीं : अमित
रोहतक | बजरंगदल के बजरंग दल के पूर्व प्रदेश संयोजक अमित कुमार ने बताया कि यह भ्रम फैल गया है कि बजरंग दल प्यार-प्रेम का विरोधी है। यह युवा हिन्दुओं का संगठन है वह प्यार का विरोधी कैसे हो सकता है। दल महिला स्वतंत्रता के विरोधी नहीं स्वच्छंदता के विरोधी है। प्रेम की आड़ में भौंडे प्रदर्शन के विरोधी है। जो किसी भी स्थिति में स्वीकार्य नहीं है और कानून भी स्वीकृति नहीं देता। गैर कानूनी सैक्स बाजारवाद के विरोधी है।