पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • खेत में मिला लापता वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

खेत में मिला लापता वृद्ध का शव, हत्या की आशंका

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
घरसे लापता तेज कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बलजीत का शव शुक्रवार दोपहर जींद रोड पर एक धर्म कांटे के पास गेहूं के खेत में पड़ा मिला। मृतक का दायां पैर टखने के पास से अलग मिला है। इसे जानवरों ने नोचा हुआ है। ऐसे में हत्या की आशंका भी बनी हुई है। मृतक के पास से शराब की बोतल, मूंगफली जेब से जुराब मिली है। घटना स्थल से करीब तीन सौ मीटर दूर स्थित टिटोली पुलिस चौकी की टीम ने शव कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।

शहर की तेज कॉलोनी निवासी राजकुमार ने बताया कि उसका 62 वर्षीय ताऊ बलजीत सिंह कॉलोनी में डेयरी चलाता था। पांच दिन पूर्व वह बेटे रवि को डेयरी पर बैठाकर बिना बताए चला गया। देर शाम तक वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी तलाश शुरू की। कुछ पता नहीं लगा तो पुलिस को गुमशुदगी की सूचना दी। इधर, शुक्रवार दोपहर टिटोली पुलिस चौकी से अज्ञात शव मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंचकर शिनाख्त की तो बलजीत का शव मिला। उसके हाथ पर बलजीत लिखा था। वह कुछ दिनों से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। इसी कारण वह अचानक घर से चला गया।

आज आएगी पोस्टमार्टम रिपोर्ट, खुलेगा राज

टिटोलीपुलिस चौकी प्रभारी एएसआई जयदीप ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल से पीजीआई भेज दिया गया है। शनिवार को पीजीआई के चिकित्सक पोस्टमार्टम करेंगे। रिपोर्ट आने के बाद ही अगली कार्रवाई हो पाएगी।

दायां पैर काटा या तोड़ा संशय

मृतकका दायां पैर टखने से थोड़े ऊपर से अलग मिला है। इसे काटा गया या किसी ने तोड़ा है इस पर संशय बना हुआ है। हालांकि पुलिस जानवरों के काटने की बात कर रही है, मगर पैर मुख्य हड्डी को जानवर के लिए दांतों से काटकर अलग करना मुश्किल है। ऐसे में वृद्ध की हत्या किए जाने की संभावना है।

{5 दिन से लापता तेज कॉलोनी निवासी 62 वर्षीय बलजीत का शव पोस्टमार्टम के लिए पीजीआई भेजा

{दायां पैर से टखने मिला अलग जानवरों ने खाया

खबरें और भी हैं...