पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

खेत में लगे ब्लेड से गाय जख्मी, हालत गंभीर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | बेसहारागोवंश को बचानेे के लिए प्रदेश में सरकारी, निजी और सामाजिक संगठनों के प्रयास नाकाफी साबित हैं। भूख से तड़प रहे ये मवेशी खेत की सुरक्षा के लिए लगाए गए ब्लेडनुमा तारों में फंसकर घायल हो रहे हैं। शुक्रवार को पहरावर गांव में ऐसी ही एक घटना में एक देशी गाय गंभीर रूप से जख्मी हो गई। उसे इलाज के लिए दिल्ली बाईपास स्थित लावारिश पशु पीड़ित सेवा संघ लाया गया, जहां पर उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है। पहरावर गांव निवासी छात्र महादेव, नीरज, अमित एवं पवन ने बताया कि वे शुक्रवार की शाम गांव से बाहर जा रहे थे। तभी उन्हें खेत में एक गाय तड़पती हुई दिखाई। मौके पर जाकर देखा तो लहूलुहान गाय खेत पर लगे लोहे के तारों से निकलने की कोशिश कर रही थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना लावारिश पशु पीड़ित सेवा संघ के संचालक डॉ. जगदीश मलिक को दी। घायल गाय को एंबुलेंस के जरिए शाम साढ़े छह बजे लावारिश पशु पीड़ित सेवा संघ लाया गया, जहां उसका उपचार किया जा रहा है। इस संबंध में डॉ. जगदीश मलिक ने बताया कि गाय के अगले दोनों पैरों और झालर में गंभीर चोट है। बीते दिनों ऐसा ही एक और मामला आया था, जब एक सांड़ खेत पर लगे ब्लेड से जख्मी हो गया था।

खबरें और भी हैं...