जेएनयू मामले में इनसो ने फूंका पुतला
रोहतक | दिल्लीमें जवाहर लाल विश्वविद्यालय में राष्ट्रविरोधी नारे लगने आतंकवादियों को शहीद बताने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। इनसो छात्र संघ ने एमडीयू के गेट नंबर दो पर विरोध स्वरूप पुतला जलाकर अपनी नाराजगी जाहिर की। इनसो प्रदेशाध्यक्ष प्रदीप देशवाल ने कहा कि इनसो कार्यकर्ता शनिवार को दिल्ली पहुंचेंगे राष्ट्रीय अध्यक्ष दिग्विजय चौटाला की अगुवाई में जेएनयू का घेराव करेंगे। इस अवसर पर एमडीयू अध्यक्ष रामबीर बडाला, अभिषेक देशवाल, मुख्तयार सिंह, आदित्य, मोहित खत्री, अजय अहलावत, गौरव कन्हेली, हरदीप दलाल, मंजीत दूहन, सुमित गहलोत, लोकेश अंगीरा, अक्षय लाठर, राहुल यादव, आदि इनसो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।