पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • नर्स ने ससुरालियों पर लगाया गर्भपात का आरोप

नर्स ने ससुरालियों पर लगाया गर्भपात का आरोप

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | पीजीआईकी एक नर्स ने अपने पति ससुरालियों पर दहेज उत्पीड़न और जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर केस दर्ज कर लिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। हाउसिंग बोर्ड सेक्टर एक निवासी प्रिया ने अपनी शिकायत में कहा है कि 25 जून 2014 को उसकी शादी गुढ़ान निवासी अंग्रेज से हुई थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले प्रताड़ित कर रहे थे। दहेज लाने का दबाव दिया जाता। कुछ महीने पूर्व तो उसे खाने में जहर देकर मारने का भी प्रयास किया। गर्भवती होने पर ससुरालियों ने धोखे से उसका गर्भपात करा दिया। अब नर्स ने अपने पति अंग्रेज अन्य ससुरालियों के खिलाफ अर्बन एस्टेट पुलिस थाने में शिकायत दी है। थाना प्रभारी बालकिशन का कहना है कि नर्स की शिकायत पर दहेज उत्पीड़न और गर्भपात कराने का केस दर्ज किया है।

खबरें और भी हैं...