नाबालिग से छेड़छाड़, पिता भाई को धमकी
रोहतक | सदरथाना इलाके के एक गांव में नाबालिग लड़की से छेड़छाड़ करने वाले मनचले ने उसके पिता भाई को जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। आरोपी गिरफ्त से बाहर है। पुलिस को दी शिकायत में पीड़िता ने कहा है खिडवाली निवासी नंदू ने 10 फरवरी को उसके साथ छेड़छाड़ की। इसका विरोध करने पर मनचले ने उसे धमकी दी। इस पर परिवार लड़की को लेकर थाने शिकायत कराने पहुंचा। इधर, चांद नगर निवासी एक महिला ने दिल्ली के पोचंगपुरा निवासी हेमंत साहू के खिलाफ अभद्रता करने की शिकायत दी है। आरोप है कि उसने महिला से फोन पर अभद्रता की। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरु कर दी है।