पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • मां सरस्वती की आराधना कर हर मन हुआ बसंती, पूजा कर मांगी मन्नत

मां सरस्वती की आराधना कर हर मन हुआ बसंती, पूजा कर मांगी मन्नत

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
विद्याकी आराध्य देवी मां सरस्वती का पूजनोत्सव पर्व बसंत पंचमी पर शुक्रवार को पूजा-अर्चना कर मनाया गया। देवालयों में सुबह से ही पूजा पाठ करने का सिलसिला शुरू हो गया। विद्यालय में भी कार्यक्रम आयोजित कर मां सरस्वती के चित्र पर सुमन अर्पित किए गए।

बंगाली कल्चरल सोसायटी के तत्वावधान में शुक्रवार को आस्था उल्लास के साथ बसंत पंचमी का पर्व मनाया गया। दिल्ली बाईपास के नजदीक अप्सरा गार्डन में सरस्वती पूजनोत्सव आयोजित किया गया।

मां सरस्वती की पूजा-अर्चना पारंपरिक पुष्पांजलि के साथ प्रारंभ हुआ। इस अवसर पर महाआरती भी की गई। माता सरस्वती को फूल-फल-मिठाई आदि का भोग लगाया गया। जिला उपायुक्त डीके बेहेरा उनकी प|ी मधुमिता बेहेरा, सीएमओ डाॅ. शिव कुमार भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। दोपहर को सामूहिक लंगर का आयोजन हुआ, जिसमें भक्तजनों ने भीग छका।

संस्थाओंसोसायटी में मनाई पंचमी

बंगालीकल्चरल सोसायटी के अध्यक्ष प्रो. अतानु रक्षित, महासचिव जोगेंद्र मुखर्जी समेत बंगाली समुदाय के सदस्यों परिजनों एवं शहरवासियों ने इस कार्यक्रम में शिरकत की। इसी क्रम में जनसेवा संस्थान द्वारा संचालित निशुल्क पब्लिक स्कूल में बसंत पंचमी मनाई गई। विद्यार्थियों और शिक्षक शिक्षिकाओं ने महा सरस्वती का पूजन के साथ आराधना की।

इस दौरान बच्चों ने बसंत पंचमी पर गीत, कविता भाषण प्रस्तुत किए। संस्थान के महासचिव ईश्वर सिंघल ने बसंत पंचमी के महत्व को बताया। कहा कि यह भारतीय संस्कृति का श्रेष्ठ त्योहार है। इस दिन विद्या की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। बसंत पंचमी के पर्व से ही ‘बसंत ऋतु’ का आगमन होता है। इसके साथ ही मौसम में बदलाव आने लगता है। इस अवसर पर मंजुल पालीवाल, अशोक मदान, संदीप, राणा, सुरेखा, सपना, नीरू, अनीता, रिचू, मोनिका, सुरेखा, सुमन, बलवंत, इंदु, सुषमा, सुमन, प्रियंका आदि उपस्थित रहे।

गर्ल्स हॉस्टल में की मां सरस्वती की पूजा

एमडीयूके सरस्वती गल्र्स हास्टल में शुक्रवार को मां सरस्वती की पूजा अर्चना की गई। इस उपलक्ष्य में हवन आयोजित किया गया। सरस्वती गर्ल्स हॉस्टल की वार्डन डाॅ. सुनीता मल्हान, सुपरवाइजर सुहापती देवी ने इस सरस्वती पूजा का संयोजन किया। संस्कृत विभाग के सेवानिवृत प्रोफेसर डाॅ. बलबीर आचार्य ने बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शिरकत की। उन्होंने अध्यात्म तथा इस दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला। सरस्वती छात्रावास की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक कार्यक्रम में भाग लिया।

खबरें और भी हैं...