बाबा साहेब की प्रतिमा का अनावरण कल
रोहतक| बाबासाहेब डाॅ. भीम राव अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण व्यवसायी डाॅ. सुभाष चंद्रा द्वारा झज्जर रोड के अम्बेडकर पार्क में 14 फरवरी को किया जाएगा। मिशन एकता समिति की प्रदेशाध्यक्ष कांता आलडिया ने बताया कि डाॅ. चन्द्रा के भव्य स्वागत की तैयारियां पिछले लगभग एक माह से चल रही है। उन्होंने बताया कि विशिष्ट अतिथि के रूप में जाने माने उद्योगपति राजेश जैन करेंगे, जबकि अध्यक्षता वे स्वयं करेंगी। कांता ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि संविधान निर्माता डाॅ. बीआर अम्बेडकर की प्रतिमा का अनावरण डाॅ. चन्द्रा के करकमलों द्वारा किया जाएगा।