पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • किसानों ने हटाए सीवरेज लाइन से इंजन, अब विभाग बढ़ाएगा पेट्रोलिंग

किसानों ने हटाए सीवरेज लाइन से इंजन, अब विभाग बढ़ाएगा पेट्रोलिंग

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सिंहपुरारोड पर सीवरेज की मुख्य पाइप लाइन में सीधे मोटर इंजन लगाकर केमिकलयुक्त पानी से सिंचाई करने के मामले में जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने मौके का दौरा किया। दैनिक भास्कर में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद अधिकारियों ने किसानों को नोटिस जारी कर मोटर इंजन हटाने की चेतावनी दी थी। इंजन नहीं हटाने पर कानूनी कार्रवाई करने की चेतावनी भी दी गई थी। इसका असर हुआ कि किसानों ने सीवरेज लाइन से मोटर इंजन हटा लिए। इस पाइप लाइन पर एक दर्जन से ज्यादा मोटर इंजन लगे हुए थे जो केमिकल वाले पानी से सिंचाई कर लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर रहे थे। इन्हीं खेतों से सब्जियां सब्जीमंडी में भेजी जाती हैं।एसडीओ विजय अहलावत ने कहा कि दौरे के दौरान पाया कि किसानों ने सीवरेज लाइन से इंजन हटा लिए हैं। उन्हें चेतावनी दी है कि यदि भविष्य में ऐसा किया तो केस दर्ज करवाया जाएगा। जींद चौक के नजदीक सीवरेज लाइन के अासपास 500 एकड़ में जमींदार सब्जियां उगाते हैं। छोटे-छोटे जमीन के टुकड़े ठेके पर लेकर गंदे पानी से सब्जी उगाकर मंडी में बेचने जाते थे।

जन स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी खेतो में सीवर के पानी में लगे हुए पाईपों को उठवाते हुए।

7 फरवरी को प्रकाशित

कर्मचारी की ड्यूटी के लिए अधिकारियों से करेंगे बात

^समय-समयपर सीवर लाइन की जांच की जाएगी। अगर भविष्य में कोई इंजन और ट्रैक्टर सीवरेज लाइन से पानी खींचते मिला तो जब्त कर लिया जाएगा। पेट्रोलिंग के लिए एक कर्मचारी की ड्यूटी के लिए अधिकारियों से बातचीत की जाएगी। -जयभगवान जेई, जनस्वास्थ्य विभाग

खबरें और भी हैं...