1800118004 पर अभिभावक पूछें कैसे दूर करें बच्चे का तनाव
1800118004 पर अभिभावक पूछें कैसे दूर करें बच्चे का तनाव
रोहतक | सीबीएसईस्कूलों से जुड़े स्टूडेंट्स के अभिभावक अपने बच्चे का तनाव दूर करने के लिए टेली काउंसलिंग के जरिए स्पेशलिस्ट से बातचीत कर सकेंगे। वर्ष 2016 की बोर्ड परीक्षा में पहली बार सीबीएसई ने इसके लिए विभिन्न विषयों के स्पेशलिस्ट ऑनलाइन कर दिए हैं। साथ ही फीजियोलॉजिस्ट भी मौजूद रहेंगे। इसके अलावा परीक्षा के लिए ट्रेंड काउंसलर भी ऑनलाइन रहेंगे। सीबीएसई ने टेली काउंसलिंग के लिए देश भर में एक ही नंबर 1800118004 जारी किया है।