वक्फ बोर्ड के कानून को लेकर सीएम से मिला शिष्टमंडल
हरियाणावक्फ लैंड होल्डर एसोसिएशन का एक शिष्टमंडल वक्फ बोर्ड के काले कानून 2013 को खत्म करने के लिए सीएम मनोहर लाल से सोनीपत में मिला।
इसमें रोहतक के प्रधान संदीप बख्शी, महासचिव राकेश सचदेवा सोम मलिक ने भाग लिया। हरियाणा के प्रधान घनश्याम गोयल के अनुसार मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया है कि नया कानून लागू नहीं करने के लिए केंद्र को लिख दिया गया है। जल्द ही इसपर कार्यवाही होगी। वहीं विधायक मनीष ग्रोवर ने भी आश्वासन दिया कि विधानसभा सत्र में इस कानून के खिलाफ आवाज उठाई जाएगी।