पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • शहर के हर हिस्से में लगाएंगे नि:शुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म शिविर : ग्रोवर

शहर के हर हिस्से में लगाएंगे नि:शुल्क आयुर्वेदिक पंचकर्म शिविर : ग्रोवर

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आयुषविभाग ने शुक्रवार को सेक्टर-3 स्थित सीनियर सिटीजन क्लब में निशुल्क आयुर्वेदिक, होम्योपैथिक, योग पंचकर्म स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया। शिविर का उद्घाटन विधायक मनीष ग्रोवर ने किया, जिसमें विशिष्ट अतिथि के तौर पर सिविल सर्जन डॉ. शिवकुमार ने शिरकत की। शिविर में रोगियों का उपचार कर उन्हें निशुल्क दवाइयां प्रदान की गईं।

विधायक ग्रोवर ने इस अवसर पर कहा कि इस प्रकार के शिविर शहर के हर हिस्से में आयोजित करवाएंगे, ताकि लोगों को इनसे लाभ प्राप्त हो सके। जिला आयुर्वेद अधिकारी डॉ. सुषमा नैन ने बताया कि शिविर में पतंजलि योग समिति से सुरेंद्र देशवाल अन्य शिक्षकों द्वारा प्राणायाम आसन आदि का अभ्यास करवाया गया।

इसके अतिरिक्त लोगों को योग प्राणायाम द्वारा स्वास्थ्य रक्षण के उपाय एवं लाभ बताए गए। शिविर में डॉ. कपिल गुप्ता डॉ. शांतनु ने होम्योपैथी में त्वचा आदि संबंधित रोगों का चिकित्सा परामर्श बचाव के तरीके बताए।

येरहे मौजूद

इसमौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी महाबीर प्रसाद गोदारा, वरिष्ठ नागरिक क्लब के सचिव कटार सिंह हुड्डा, जोगेंद्र सैनी, रवि नागपाल, मुकेश शर्मा, रामकरण पहलवान, संजय गौतम तथा आयुर्वेद विभाग से डॉ. हरिपाल बुधवार, डॉ. जितेंद्र वत्स, डॉ. तेजवीर नैन, डॉ. पंकज, डॉ. डिंपल, डॉ. मगन सिंह शेखावत, अजय कुमार, अशोक कुमार, हरिदेव, प्रदीप, इंद्रावती, कांता, मीनाक्षी, बबीता, सुनीता सुरजीत मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...