ओशो ध्यान शिविर कल
रोहतक |एक दिवसीय ओशो ध्यान शिविर 14 फरवरी को सुबह आठ से शाम पांच बजे तक ओशो नव संन्यास कम्यून झज्जर रोड में आयोजित किया जाएगा, जिसमें ओशो की रहस्यमय ध्यान विधियों के अतिरिक्त दैनिक जीवन के अनसुलझे सवालों जिज्ञासाओं पर चर्चा होगी। इस मौके पर ओशो इंटरनेशनल मेडिटेशन रिजार्ट पुणे ओशो मल्टीवर्सिटी की गतिविधियों के बारे में फिल्मों की झलक और ध्यान प्रयोग कराए जाएंगे। ओशो साहित्य की पुस्तक प्रदर्शनी भी लगेगी। यह जानकारी स्वामी कृष्ण देव भारती ने दी।