संत रविदास जयंती पर सम्मेलन 14 को
रोहतक। ऑलहरियाणा एससी इम्प्लाइज फैडरेशन की एक बैठक एकता कॉलोनी में डिप्टी चेयरमैन डॉ. दिनेश निंबड़िया की अध्यक्षता में हुई। इसमें उन्होंने सभी कर्मचारियों, समाज के बुद्धिजीवियों एवं विद्यार्थियों से 14 फरवरी को पुराना बस स्टैंड स्थित कम्युनिटी सेन्टर में गुरु रविदास जन्मोत्सव सम्मेलन में भाग लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि सन्त शिरोमणि गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलकर ही यह देश विकास के पथ पर आगे बढ़ सकता है। सम्मेलन में मुख्यातिथि रामकुमार रंगा होंगे एवं अध्यक्षता डॉ. दिनेश निंबडिय़ा करेंगे मुख्य वक्ता के रूप में डॉ. भूप सिंह गौड़, इंजीनियर देशराज सिरोह, सतबीर बहमणी, डॉ. केवी चमार, हजरस के प्रदेशाध्यक्ष नरेश कुमार होंगे। बैठक में खजान सिंह, सुनील कुमार, वीरेन्द्र रंगा, वीरभान भौरिया, फूलकंवार, विजय कुमार, सन्तराम सिन्धु मौजूद रहे।