पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पानीपत की भर्ती रैली का परिणाम जारी 15 तक रिपोर्ट करें सफल अभ्यर्थी

पानीपत की भर्ती रैली का परिणाम जारी 15 तक रिपोर्ट करें सफल अभ्यर्थी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक | रोहतकके सेना भर्ती कार्यालय द्वारा पानीपत में करवाई गई सेना भर्ती रैली का परिणाम घोषित कर दिया गया है। रोहतक के भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर परिणाम देखा जा सकता है। इस बारे में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के निदेशक मेजर अयप्पा ने बताया कि भर्ती कार्यालय द्वारा गत 31 जनवरी को हिसार मिलिट्री कैंट में सामान्य भर्ती परीक्षा करवाई गई थी। परीक्षा का परिणाम 11 फरवरी को घोषित कर दिया गया है और इसे भर्ती कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा कर दिया गया है। सभी सफल अभ्यार्थियों को अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्रों की मूल प्रति के साथ 15 फरवरी को सुबह 10 बजे रोहतक सेना भर्ती कार्यालय में रिपोर्ट करनी है।

खबरें और भी हैं...