शिक्षा ग्रहण कर सामाजिक कुरीतियों को भी दूर करें स्वयंसेवक : चौधरी
रोहतक | सैनीकॉलेज में बुधवार को एक दिवसीय एनएसएस कैंप का आयोजन हुआ। कॉलेज प्राचार्य ओपी चौधरी ने स्वयंसेवकों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे शिक्षा के साथ-साथ समाजसेवा करें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करने में अपना योगदान दें। कैम्प संयोजक रामपाल सिंह ने बताया कि गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी करीब 60 स्वयंसेवक स्वयंसेविकाएं पूरी ईमानदारी मेहनत से काम कर रहे हैं। उन्होंने आज कॉलेज प्रांगण, लाइब्रेरी खेल मैदान की सफाई की। इस अवसर पर अजीत नरवाल, जितेंद्र सैनी, अश्वनी सैनी संतराम शर्मा सहित कॉलेज का स्टाफ मौजूद रहा।