पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • दीनबंधु छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि

दीनबंधु छोटूराम के दिखाए मार्ग पर चलना ही उनके लिए सच्ची श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|जाट शिक्षणसंस्थान में चल रहे दो दिवसीय रहबर-ए-आजम चौधरी छोटूराम 135वें जन्मोत्सव समारोह पर आयोजित अंतर-विद्यालय प्रतियोगिताओं आयोजन किया गया। इसमें भाषण प्रतियोगिता में जाट हाईस्कूल की महक प्रथम, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, गांधी नगर की आरती द्वितीय और सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा नुपुर तृतीय स्थान पर रही। रंगोली प्रतियोगिता (सब जूनियर) में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा अंजलि प्रथम, सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा आंचल द्वितीय और ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल, कारोर की छात्रा रूबी तृतीय स्थान पर रही। कबाड़ से जुगाड़ स्पर्धा में सब जूनियर प्रतियोगिता में इंडस पब्लिक स्कूल के छात्र देवेन जाखड़ प्रथम, सीआरएम पब्लिक स्कूल के ताज आर्यन द्वितीय और सीआरएम पब्लिक स्कूल के कृष तृतीय स्थान पर रहे। वहीं धरोहर बचाने में नलिन ने भी प्रथम पुरस्कार जीता।

रंगोलीप्रतियोगिता (जूनियर) मेंग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा मनीषा प्रथम, ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा आरती द्वितीय और संस्कृति स्कूल की छात्रा हिमानी तृतीय स्थान पर रही। सीनियर वर्ग में जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की की छात्रा कीर्ति प्रथम, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की छात्रा ज्योति द्वितीय और सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा मधु तृतीय स्थान पर रही।

स्लोगनलेखन प्रतियोगिता (सब जूनियर): इसमेंग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा तरुषि प्रथम रही। जूनियर वर्ग में ग्रीन फील्ड पब्लिक स्कूल कारोर की छात्रा निकिता प्रथम, सैनी गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी की छात्र नहा तृतीय रही। सीनियर वर्ग में जाट सीसे स्कूल की गरिमा प्रथम रही।

एकलगीत प्रतियोगिता :इस स्पर्धा में सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा पलक प्रथम, जाट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की साक्षी द्वितीय और राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय भिवानी रोड की छात्रा रिंकू तृतीय स्थान पर रही और सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा मोनिका को सांत्वना पुरस्कार मिला। सोलो डांस में जाट हाईस्कूल की छात्रा शीतल सोनिया प्रथम, सीआरएम पब्लिक स्कूल की छात्रा रीतू पलक द्वितीय और जाट हाईस्कूल की छात्रा राखी सोनिया तृतीय स्थान पर रहे।

जाट सीनीयर सेकेंडरी स्कूल में आयोजित रहबर-ए-आजम चौधरी छोटूराम के जन्मोत्सव समारोह में मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि उपायुक्त एवं जाट शिक्षण संस्थाओं के प्रशासक डीके बेहेरा।

कहा, सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा के साथ-साथ चरित्र निर्माण की शिक्षा दिया जाना जरूरी

खबरें और भी हैं...