पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Haryana
  • Rohtak
  • पोस्टर मेकिंग में ज्योति और कोलाज में नैनिका अव्वल

पोस्टर मेकिंग में ज्योति और कोलाज में नैनिका अव्वल

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रोहतक|एमडीयू केकार्यस्थल पर यौन-उत्पीडऩ एवं हिंसा रोकथाम एवं जांच समिति के तत्वावधान में आयोजित पोस्टर, स्लोगन, पेटिंग तथा कोलाज मेकिंग प्रतियोगिताओं के विजयी प्रतिभागियों को बुधवार को पुरस्कृत किया गया।

एमडीयू में आयोजित कार्यशाला में प्रो. कुलदीप चंद अग्निहोत्री, कुलपति, हिमाचल प्रदेश केन्द्रीय विश्वविद्यालय, विशिष्ट अतिथि डाॅ. वंदना पूनिया, प्रो. राजेश गिल कुलपति प्रो. बीके पूनिया ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार प्रदान किए।

येरहे विजेता

प्रो.रेणु चुघ ने बताया कि स्लोगन राइटिंग में जाट कॉलेज के सागर कुमार प्रथम, कन्या महाविद्यालय, खरखौदा की निधि दूसरे तथा राजकीय महाविद्यालय, कोसली की पार्वती तृतीय स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार पं एनआरएस राजकीय महाविद्यालय, रोहतक की छात्रा नीरज कुमारी को मिला। पोस्टर मेकिंग में जाट कालेज, रोहतक की ज्योति प्रथम, राजकीय महिला महाविद्यालय, रोहतक की प्रीति द्वितीय तथा विजुअल आर्ट्स विभाग की भावना तृतीय रही। जीवीएम गर्ल्स कॉलेज, सोनीपत की निशा को सांत्वना पुरस्कार मिला। पेंटिंग इवेंट में विजुअल आर्ट्स विभाग की अनिता प्रथम, जाट कॉलेज, रोहतक का सोमबीर दूसरे तथा हिन्दू गर्लस कालेज, सोनीपत की स्वाति शर्मा तृतीय रहे। सांत्वना पुरस्कार विजुअल आर्ट्स के अरूण को मिला।

कोलाज मेकिंग प्रतियोगिता में जीवीएम गल्र्स कालेज, सोनीपत की नैनिका जिंदल प्रथम, कन्या महाविद्यालय, खरखौदा की नम्रता द्वितीय तथा विधि विभाग की प्रांजल तीसरे स्थान पर रही। सांत्वना पुरस्कार गौड़ ब्राह्मण डिग्री कालेज, रोहतक की विजेयता को सांत्वना पुरस्कार मिला।

इस दौरान उपस्थित अतिथि ने इन प्रतियोगिताओं के निर्णायक मंडल में शामिल- प्रो. गुलशन तनेजा, प्रो. राजेश धनखड़, प्रो. भूप सिंह गुलिया, प्रो. अंजना गर्ग, डाॅ. जगबीर राठी, डाॅ. आनंद शर्मा, डाॅ. प्रताप राठी, पंकज नैन को पुरस्कृत किया। इन प्रतियोगिताओं के संचालन में समिति की सदस्य प्रो. पुष्पा दहिया राजबाला सांगवान, प्राध्यापिका डाॅ. सीमा मेहरा, डाॅ. अंजू पंवार, एकता नरवाल, मीनाक्षी हुड्डा, रीतिका तथा शोधार्थी प्रीति, मंदीप आदि का सहयोग रहा।

>एमडीयू में पोस्टर, स्लोगन, पेंटिंग कोलॉज मेकिंग प्रतियोगिता में विजेता पुरस्कृत

खबरें और भी हैं...