मनुष्य के अंदर छिपी प्रतिभा सिर्फ समझने की है जरूरत
रोहतक|व्यक्तित्व मेंनिखार आने से हमारे जीवन में विकास आता है। दुनिया का हर व्यक्ति विशेष है और उसके अंदर कोई कोई प्रतिभा छिपी हुई है। जरूरत है तो बस उसको सबके सामने रखने की। यह बात गौड़ ब्राह्मण कॉलेज में चल रहे एनएसएस कैंप के समापन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि एसडीएम दलबीर सिंह ने कही। उन्होंने कैंप में सर्वश्रेष्ठ रहे वालंटियर्स को सम्मानित किया। प्राचार्य डॉ. जेएन शर्मा ने कहा सात दिनों में विद्यार्थियों ने काफी कुछ सीखा होगा जो उनके व्यक्तित्व में विकास के लिए महत्वपूर्ण है।
ये स्वयंसेवक रहे सर्वश्रेष्ठ
>यूनिट-एक से बेस्ट वालंटियर शिव दो से वर्षा चुनी गई।
> बेस्ट चेम्पर यूनिट- एक सीमा यूनिट दो से राहुल चुना गया।
>एक्टिव पर्सन यूनिट- एक कुलदीप यूनिट दो मोहित दलाल चुना गया।
>मोटिवेटर ऑफ यूथ कुणाल राकेश मालिक चुने गए।