चोरों ने फिर तोड़ी एटीएम, 1000 रुपए के रिजेक्ट नोट ले गए
एटीएममशीन चोरों का सॉफ्ट टारगेट बनती जा रही हैं। चमारिया गांव में मंगलवार रात चोरों ने बैंक ऑफ इंडिया की एटीएम तोड़कर नकदी चुराने का प्रयास किया, मगर वे मशीन की कैश चेस्ट नहीं तोड़ पाए। चोर एटीएम बूथ के ताले काटकर अंदर आए थे। एटीएम में पांच लाख रुपए थे, लेकिन चोर रिजेक्ट नोट वाले बॉक्स से कटे-फटे एक हजार रुपए ही ले जा सके।
बैंक ऑफ इंडिया के प्रबंधक अाशु बंसल ने बताया कि रात के समय एटीएम बंद रहता है। वहां गार्ड भी तैनात नहीं था। चोरों ने सीसीटीवी कैमरों पर काला स्प्रे कर दिया था। सदर थाना प्रभारी विजय दहिया ने बताया कि एटीएम में चोरी का प्रयास हुआ है। किसी ने रात ताले तोड़कर मशीन क्षतिग्रस्त कर दी। कैश सुरक्षित है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
दोमहीने पहले तोड़ी थी एटीएम
शहरके पुराना बस स्टैंड के पास 29 दिसंबर की रात एटीएम तोड़ी गई थी। चोरों ने रात के समय सीसीटीवी पर कपड़ा डालकर नकदी निकालने का प्रयास किया था। चोर कैश चेस्ट नहीं तोड़ पाए थे। इसके चलते नकदी बच गई थी।