वकीलों का परिवार टूटने से बचाए सरकार
रोहतक| जिलाबार एसोसिएशन ने वकीलों को उत्पीड़न से उबारने की सरकार से गुहार लगाई है। उपायुक्त को मुख्यमंत्री के नाम सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि यह सरकार का कर्तव्य बनता है। बार ने वकीलों की प|ी या पति के सरकारी नौकरी में होने पर उनका तबादला बाहर नहीं करने की भी अपील की है। वकीलों का कहना है कि वकील दूसरों काे न्याय दिलाते हैं, मगर कभी-कभी वे खुद भी उत्पीड़न का शिकार बनते हैं। सरकारी नौकरी में किसी वकील की प|ी या पति का दूर के जिलों में तबादला बड़ी परेशानी है। ऐसी स्थिति में परिवार टूटने के कगार पर जाता है। सरकार को चाहिए, ऐसे परिवारों को टूटने से बचाए। इसलिए सरकार तबादला नीति में सरकारी कर्मचारियों की तरह पति प|ी के साथ रहने की व्यवस्था करे। इस मौके पर भीम कौर, नरेंद्र रोहिल्ला, अलीशा, वीरेंद्र, रवींद्र समेत अनेक वकील मौजूद रहे।